deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

अमेरिका में सरकारी शटडाउन, डेमोक्रेट्स-रिपब्लिकन टकराव से कामकाज ठप; ये सेवाएं हो जाएंगी बंद

LHC0088 2025-10-1 23:29:38 views 974

  लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा सीधा असर (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की सरकार आधिकारिक रूप से शटडाउन हो गई है। यह फैसला तब आया जब डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी के अस्थायी फंडिंग पैकेज को खारिज कर दिया। आधी रात को सरकारी फंडिंग की अवधि खत्म होते ही सभी गैर-जरूरी कामकाज रुक गए और कैपिटल हिल में अब किसी को नहीं पता कि आगे क्या होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह 6 साल बाद पहली बार हुआ है जब अमेरिका में सरकार शटडाउन हुई है। पिछली बार 2018-19 में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान पांच हफ्तों तक शटडाउन चला था। शटडाउन का असर सीधा लाखों कर्मचारियों पर पड़ रहा है।


क्या कहता है अमेरिकी कानून?

गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी अस्थायी रूप से बिना वेतन छुट्टी पर भेज दिए जाएंगे। वहीं जरूरी कामकाज करने वाले जैसे सेना के कर्मचारी बिना वेतन काम करते रहेंगे।

अमेरिकी कानून कहता है कि फंडिंग खत्म होने पर गैर-जरूरी कर्मचारियों को घर भेज दिया जाएगा, जबकि जरूरी कर्मचारी काम करते रहेंगे। जरूरी सेवाओं में अस्पताल की इमरजेंसी, सीमा सुरक्षा, पुलिस-लॉ एंड ऑर्डर और हवाई यातायात नियंत्रण जैसे काम शामिल हैं।


किसे नहीं मिलेगा वेतन?

इन कर्मचारियों को फिलहाल वेतन नहीं मिलेगा, लेकिन शटडाउन खत्म होने के बाद भुगतान किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर के चेक जारी रहेंगे, लेकिन नए कार्ड बनवाना या लाभ की जांच अस्थायी रूप से रुक सकती है। NASA की स्पेस मिशन, ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियां और कुछ स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि, यात्रा में देरी और नेशनल पार्क जैसी सेवाओं के बंद होने की आशंका है।



शटडाउन का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन लंबे समय तक खिंचने पर विकास दर धीमी पड़ सकती है और बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शटडाउन का हर हफ्ता अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में 0.1% से 0.2% की गिरावट ला सकता है।
अब आगे क्या?

डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि नए बजट में स्वास्थ्य बीमा की सब्सिडी भी शामिल की जाए, ताकि 2.4 करोड़ अमेरिकियों को फायदा मिल सके। वहीं, रिपब्लिकन इसे बजट से अलग मुद्दा मानते हैं। ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर शटडाउन जारी रहा तो वह बहुत सारे कर्मचारियों को स्थायी रूप से हटा देंगे और दावा किया कि ज्यादातर डेमोक्रेट्स ही जाएंगे।



अमेरिका में 1981 से अब तक 15 बार शटडाउन हो चुका है, ज्यादातर एक-दो दिन चला। लेकिन पिछली बार ट्रंप के कार्यकाल में यह 35 दिनों तक चला था। इस बार भी समझौके की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। डेमोक्रेट्स स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी को स्थायी बनाने पर अड़े हैं, जबकि रिपब्लिकन इसे चुनावी राजनीति बता रहे हैं।

Video: \“मुझे कोरोना तो नहीं होगा\“, ट्रंप ने मीडिया के सामने क्यों ली अपने ही मंत्री की मौज?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69273