search

Bihar News: रेलवे मध्य विद्यालय की फर्श धंसी, नौ छात्र-छात्राएं घायल

deltin33 2025-11-20 13:38:04 views 1183
  

स्कूल की धंसी फर्श। (जागरण)



संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। साहेबपुर कमाल स्थित रेलवे मध्य विद्यालय में बुधवार को लगभग 11 बजे अचानक कक्षा का फर्श धंस जाने से बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, वर्ग सात की पीछे वाली पंक्ति में कोने में बेंच पर बैठे छात्र-छात्राएं अचानक फर्श धंसते ही नीचे जा गिरे। फर्श टूटने के साथ बेंच भी उन पर गिर पड़ा, इससे कक्षा में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कुल नौ छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, सभी साहेबपुर कमाल निवासी हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल छात्रों में आरती कुमारी (12) पिता हरेराम यादव को सांस लेने में दिक्कत के कारण एवं संध्या कुमारी (12) पिता रौशन यादव को सिर में चोट लगने से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

इसके अलावा परी कुमारी (12) पिता संजय कुमार निराला, आरती कुमारी (12) पिता बिको चौधरी (नया टोला), शबनम कुमारी (12) पिता मुकेश चौधरी, जूली कुमारी (12) पिता मुकेश यादव, भवेश कुमार (13) पिता धनुष कुमार, संपत कुमारी (13) पिता प्रमोद यादव तथा शिवानी कुमारी (12) पिता संतोष साह शामिल हैं।

सभी छात्र-छात्राएं साहेबपुर कमाल के ही अलग-अलग वार्डों के निवासी बताए जाते हैं। शिक्षकों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

विद्यालय प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475297