search

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा घानाई नागरिक गिरफ्तार, डिटेंशन सेंटर से स्वदेश भेजने की तैयारी

Chikheang 2025-11-20 10:36:37 views 1248
  

दिल्ली पुलिस ने निरंकारी ग्राउंड के पास से एक घानाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। जागरण






जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस ने राजधानी में निरंकारी ग्राउंड के पास अवैध रूप से रह रहे एक घानाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। घानाई नागरिक का भारत में कानूनी प्रवास 2022 में समाप्त हो गया था और वह बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रह रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने उसे निर्वासन की कार्यवाही के लिए एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के पास भेज दिया। एफआरआरओ के निर्देशों के बाद, व्यक्ति को दिल्ली के लामपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस को एक विदेशी नागरिक के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जो भारत में अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुका हुआ था।

इसके बाद, एक विशेष टीम ने निरंकारी ग्राउंड के पास छापा मारा और घाना निवासी हेनरी क्वार्टी को गिरफ्तार कर लिया। दस्तावेजों की जांच से पता चला कि व्यक्ति का भारत में कानूनी प्रवास 2022 में समाप्त हो गया था और वह बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रह रहा था। उसके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, निर्वासन की कार्यवाही शुरू करने के लिए एफआरआरओ को भेजा गया था। इसके बाद, एफआरआरओ के निर्देशों के अनुसार, उस व्यक्ति को एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया, जहाँ से उसे घाना निर्वासित किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166225