search

Chandra Gochar 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या से इन राशियों की लाइफ में आएगा बदलाव, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

LHC0088 2025-11-20 01:39:00 views 960
  

चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 20 नवंबर को अगहन माह की अमावस्या तिथि है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। साथ ही अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीष माह की अमावस्या तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से तुला और मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही मानसिक विकार से भी मुक्ति मिलेगी।
चंद्र गोचर 2025

मन के कारक चंद्र देव 20 नवंबर को सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।
तुला राशि

  

तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि को शनि देव शुभ फल देते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातक सेवा क्षेत्र में बेहतर करते हैं इसके साथ ही तुला राशि के जातक प्रतिभा के धनी होते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों की कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। घर पर शुभ कार्य होंगे। किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
मकर राशि

  

मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। रुका हुआ बिजनेस दौड़ेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोलियम पदार्थों का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अगला दो दिन खास रहने वाला है। इस राशि के लिए बिजनेस करना शुभ होता है। जॉब से जुड़े लोगों को कोई दायित्व मिल सकता है। हालांकि, फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, जॉब और बिजनेस की परेशानी होगी दूर

यह भी पढ़ें- Chandra Dev Names: इन उपायों से करें चंद्र देव को प्रसन्न, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147723

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com