search

UPPSC PCS Result 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Chikheang 2025-11-19 21:07:32 views 1268
  

UPPSC PCS Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 12 अक्टूबर को आयोजित यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को ब्रेसबी से हैं। जो उम्मीदवार यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
UPPSC PCS Result 2025: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UPPSC Prelims 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

यूपीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। कटऑफ अंक कैटेगरी वाइज जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक देख सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अक्तूबर को किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Time Table 2025: डेट एवं सब्जेक्ट के अनुसार चेक करें सीबीएसई सेकेंडरी डेटशीट, 17 फरवरी से स्टार्ट होगा एग्जाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166545