search

UPMSP: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार को लेकर जरूरी सूचना, आवेदन की तारीख भी जारी

deltin33 2025-11-18 21:07:47 views 908
  



संवादसूत्र, लखीमपुर। राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए पांच दिसंबर तक आवेदन होगें। इसमें संस्कृत विद्यालय के शिक्षक भी इस बार आवेदन कर सकेगें। डीआईओएस ने अधिक से अधिक शिक्षकों को आवेदन करने के लिए कहा है।

डीआईओएस विनोद मिश्र ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए upmsp.edu.in वेबसाइट पर आन लाइन आवेदन होगें। इसके लिए संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापक भी आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और बेहतर शिक्षण कार्य करने वालों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। डीआईओएस ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसलिए जिले के सभी प्रधानाचार्य, प्राध्यापक, राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से लेकर संस्कृत विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाचार्य अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472728