छह जिलों में तेज तो तीन शहरों में हल्की वर्षा। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन होने लगा है। मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों में तेज वर्षा हुई। इसके साथ ही तीन शहरों में हल्की वर्षा से मौसम ठंडा हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मगर वर्षा के बावजूद अभी काफी जिलों का तापमान 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने के कारण लोग उमस से ज्यादा परेशान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर के बहादुरगढ़ में तेज वर्षा हुई।gorakhpur-city-crime,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,fsdfgsdf,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,suspicious death Gorakhpur,liquor shop death Gorakhpur,GIDA police Gorakhpur,crime news Gorakhpur,Ranjit death case,Uttar Pradesh news,Uttar Pradesh news
इसके साथ ही चरखी दादरी, भिवानी और हिसार के बरवाला में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव होगा। रात के समय ठंडक हो सकती है।
एक अक्टूबर को झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, महेंद्रगढ़ में वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 5 अक्टूबर के बाद फिर से वर्षा हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
 |