search

Uttarakhand Weather Update: अधिकतम तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट, अब दिन में बढ़ेगी ठंड

deltin33 2025-11-18 04:37:25 views 1051
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है।

वहीं, न्यूनतम तापमान में जरूर मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच पहाड़ों में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कुहासा छाया रह सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई। इसके अलावा सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।

न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही पहाड़ों में दिनभर सर्द हवाएं भी कंपा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे दिन में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा छाया रह सकता है।
शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून25.710.2
ऊधम सिंह नगर28.18.6
मुक्तेश्वर19.16.1
नई टिहरी18.66.3


यह भी पढ़ें- इतनी गर्मी के बावजूद यूपी में कानपुर की रात सबसे सर्द कैसे? ठंड को लेकर क्या कह रहे मौसम विज्ञानी

यह भी पढ़ें- IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट स्टाफ पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 24 नवंबर से होंगे स्टार्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472147