search

Nitish Kumar: कैबिनेट मीटिंग में दिखी नई तस्वीर, इस्तीफा सौंपने से पहले क्या बोले CM नीतीश?

Chikheang 2025-11-18 01:13:08 views 1164
  

बिहार के सीएम नीतीश कुमार। PTI



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट (Bihar Cabinet Meeting) की बैठक नए दृश्य के साथ थी। कैबिनेट की अन्य बैठकों से यह अलग थी। मुख्यमंत्री तय समय से पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में पहुंचे। बैठक में मौजूद मंत्रियों ने उनका अभिवादन किया और बैठ गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने एजेंडा के पहले यह कहा कि आप लोगों ने बढ़िया काम किया। एनडीए की इस बड़ी जीत के लिए आपका आभार। इसके बाद मंत्रियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में एनडीए को यह बड़ी जीत हासिल हुई है।

सभी ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। एकमात्र एजेंडे को पढ़ा गया कि मुख्यमंत्री राजभवन जाकर वर्तमान विधानसभा को भंग करने का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे।

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्य सचिवालय से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे राजभवन के लिए निकल गया। राजभवन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग चले गए। वहां उन्होंने एनडीए के कई नेताओं से भेंट भी की।
जनादेश जनता का एनडीए पर अटूट विश्वास का प्रतीक: विवेक ठाकुर

दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय के उपरांत पटना पहुंचे बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर विवेक ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने कहा यह विजय एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता का परिणाम है, एनडीए गठबंधन नहीं बल्कि एक पार्टी बनकर चुनाव लड़ी। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े एवं चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का कुशल प्रबंधन व एनडीए में समन्वय का प्रचंड विजय में अहम योगदान रहा।

प्रश्न के उत्तर में सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से मगध व शाहाबाद की जनता का हृदय से आभार, जिन्होंने बड़ी संख्या में मतदान कर एनडीए पर अपना भरोसा जताया और शानदार जीत सुनिश्चित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डबल इंजन की सरकार अब आगे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में विकास करेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163011