search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड शुरू, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Chikheang 2025-11-17 23:38:05 views 1153
  

झारखंड का मौसम



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य  के सात जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक \“येलो अलर्ट\“ (सावधान रहें) जारी किया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार सुबह गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।  
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में गिरावट

खूंटी शहर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में 8.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला-खरसावां में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में गिरावट आई।  

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी दर्ज की गई।“  
मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाओं के आने से मंगलवार से गिरते पारे से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी भी लाएंगी।  

उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।“  

समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162936