search

सात लाख दे दिए, दो लाख और मांग रही... महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सीमेंट व्यापारी ने मौत को गले लगाया

deltin33 2025-11-17 21:07:24 views 1243
  

सीमेंट-सरिया व्यापारी 58 वर्षीय हनीफ का शव रविवार सुबह आम के बाग में लटका मिला। (प्रतीकात्मक फोटो) ।



संवाद सूत्र, जागरण, अफजलगढ़ (बिजनौर)। सीमेंट-सरिया व्यापारी 58 वर्षीय हनीफ का शव रविवार सुबह आम के बाग में लटका मिला। व्यापारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें एक महिला पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। सूचना पर सीओ आलोक सिंह व थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन के मुताबिक हनीफ की अफजलगढ़-मेघपुर मार्ग पर सीमेंट की दुकान है। वह सुबह लगभग साढ़े छह बजे दुकान के लिए घर से निकले थे। दो घंटे बाद ही उनका शव शिवपुरी मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस को हनीफ की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में गांव की एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि तंग आकर वह आत्महत्या कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन घर ले आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। हनीफ के बेटे सऊदी अरब में रहते हैं। उनके आने पर सोमवार सुबह शव को सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उधर, एसपी अभिषेक झा ने बताया कि एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सात लाख दे दिए, दो लाख और मांग रही है
हनीफ ने सुसाइड नोट में लिखा है कि गांव की एक महिला परेशान कर रही थी। वह सात लाख रुपये दे चुके हैं। दो लाख रुपये और मांग रही है। रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4410K

Credits

administrator

Credits
440851

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com