search

Makar Sankranti 2026: खरमास के बाद कब दोबारा शुरू होंगे शुभ काम? जानिए तिथि और समय

deltin33 2025-11-17 20:22:45 views 1177
  

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति डेट और टाइम।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस एक महीने की अवधि को खरमास कहा जाता है। यह अवधि मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, और नए व्यवसाय के उद्घाटन के लिए अशुभ मानी जाती है। इस साल खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 14 जनवरी 2026 को होगा। ऐसे में आइए यहां जानते हैं, कि दोबारा से शुभ कार्यों की शुरुआत कब होगी? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
कब होगी शुभ कार्यों की शुरुआत? (Makar Sankranti 2026 Date And Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व 2026 में बुधवार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्यकाल मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दिन स्नान-दान के लिए पुण्यकाल और महापुण्यकाल मुहूर्त बहुत ही अच्छा माना जाता है। वहीं, 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत भी होगी।
खरमास का समापन

खरमास का समापन मकर संक्रांति के दिन होता है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मांगलिक कार्यों पर लगा प्रतिबंध हट जाता है। मकर संक्रांति के बाद ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
विवाह शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat 2025)

  • फरवरी 2026 विवाह का मुहूर्त - 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी।
  • मार्च 2026 विवाह का मुहूर्त -1, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 मार्च।
  • अप्रैल 2026 विवाह का मुहूर्त - 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल।
  • मई 2026 विवाह का मुहूर्त - 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 मई।
  • जून 2026 विवाह का मुहूर्त - 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जून।
  • जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त- 1, 6, 7, 11 जुलाई ।
  • नवंबर 2026 विवाह का मुहूर्त - 21, 24, 25 और 26 नवंबर।
  • दिसंबर 2026 विवाह का मुहूर्त -2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर।


यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025 November: सोम प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025 November: सोम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, होगा कल्याण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4410K

Credits

administrator

Credits
440140

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com