search

अधिकारीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ-सहारनपुर के बीच चलते वाली नई वंदे भारत ट्रेन का इंतजार हो रहा है... ट्रेन कब तक चलेगी

Chikheang 2025-11-17 18:37:44 views 1267
  

लखनऊ-सहारनपुर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन एक सप्ताह बाद भी सुचारू नहीं हो पाया है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। लखनऊ-सहारनपुर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन एक सप्ताह बाद भी सुचारू नहीं हो पाया है। जिले के लोगों में नई वंदे भारत ट्रेन का इंतजार बढ़ने के साथ ही निराशा भी तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने नई वंदे भारत का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया था। यह ट्रेन लखनऊ से सहारनपुर के बीच 518 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसका संचालन हफ्ते में छह दिन होना निर्धारित किया गया था। उद्घाटन के बाद से जिले के लोगों को लखनऊ-सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का इंतजार है, जोकि निरंतर बढ़ रहा है। हाल फिलहाल में ट्रेन के सुचारू संचालन की संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है।  

टाइम शेडयूल ही तैयार नहीं : लखनऊ-सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे ने टाइम शेडयूल भी अभी तक तैयार नहीं किया है। नगर विधायक राजीव गुंबर नई वंदे भारत ट्रेन को सुबह के समय लखनऊ की बजाए सहारनपुर से संचालित कराने की मांग कर चुके हैं। रेल अधिकारी ट्रेन के संचालन के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। वे मामला रेल बोर्ड संबंधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।  

नई वंदे भारत का कई जिलों को मिलेगा लाभ: रेलवे ने उद्घाटन के समय नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का जो शेडयूल जारी किया था उसके तहत ट्रेन का लखनऊ से चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़कीव सहारनपुर ठहराव के साथ ही संचालन हफ्ते में छह दिन निर्धारित किया था। ट्रेन को लखनऊ से चलकर लगभग सात घंटे 45 मिनट में सहारनपुर पहुंचना निर्धारित था।

नई ट्रेन के संचालन से इन जिले के लोगों को भी सफर की बेहतर सुविधा का लाभ मिलना था, लेकिन ट्रेन का संचालन शुरू नहीं होने से कई जिलों के लोग लाभ से वंचित हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162382