search

चंडीगढ़ में 127 लोगों से साढ़े चार करोड़ की ठगी, दो महीने में नौ बार जमानत अर्जी खारिज

LHC0088 2025-11-17 18:37:22 views 721
  

आरोपित पर 14 से अधिक केस दर्ज हैं। सेक्टर-17 में बीबी काउंसिल के नाम से इमिग्रेशन कंपनी चला रखी है।



रवि अटवाल, चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 127 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके एक आरोपित की पिछले दो महीने में नौ बार जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। आरोपित 37 वर्षीय रविंदर सिंह उर्फ रवि साब है, जिसने सेक्टर-17 में बीबी काउंसिल के नाम पर एक इमिग्रेशन कंपनी चला रखी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रवि लोगों को वीजा लगवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूल लेता था। बाद में न तो उनका वीजा लगता था और न ही उनके रुपये लौटाए जाते थे। ऐसे में पुलिस के पास आरोपित के खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं, जिसके आधार पर उसे सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हाल ही में उसने चंडीगढ़ जिला अदालत में जमानत अर्जी दायर की, जिसमें सरकारी वकील ने कई ऐसे पक्ष रखे जिससे कोर्ट को पता चला कि आरोपित आदतन अपराधी है और उस पर ठगी के दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

आरोपित पर 14 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें 127 पीड़ित है और वह उनसे 4.58 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। ऐसे में जज ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि आरोपित अगर जेल से बाहर आया तो वह गवाहों पर दबाव बना सकता है।
चंडीगढ़ में दर्ज केस

  • 1. एफआइआर नंबर-80/2023, थाना सेक्टर-17 : 24 शिकायतकर्ता, 90 लाख की ठगी
  • 2. एफआइआर नंबर-136/2023, थाना सेक्टर-17 : एक शिकायतकर्ता, 8.80 लाख की ठगी
  • 3. एफआइआर नंबर-137/2023, थाना सेक्टर-17 : एक शिकायतकर्ता, 7.43 लाख की ठगी
  • 4. एफआइआर नंबर-139/2023, थाना सेक्टर-17 : एक शिकायतकर्ता, 2.65 लाख की ठगी
  • 5. एफआइआर नंबर-96/2023, थाना सेक्टर-17 : आठ शिकायतकर्ता, 35 लाख की ठगी
  • 6. एफआइआर नंबर-115/2024,थाना सेक्टर-17 : सात शिकायतकर्ता, 14.37 लाख की ठगी
  • 7. एफआइआर नंबर-158/2024, थाना सेक्टर-17 : 16 शिकायतकर्ता, 75 लाख की ठगी
  • 8. एफआइआर नंबर-190/2024, थाना सेक्टर-17 : 17 शिकायतकर्ता, 80.63 लाख की ठगी
  • 9. एफआइआर नंबर-150/2024 थाना सेक्टर-17 : 40 शिकायतकर्ता, 90 लाख की ठगी
  • 10. एफआइआर नंबर-4/2025, थाना सेक्टर-17 : एक शिकायतकर्ता, 14.25 लाख की ठगी
  • 11. एफआइआर नंबर-34/2025, थाना सेक्टर-17 : तीन शिकायतकर्ता, 6.26 लाख की ठगी
  • 12. एफआइआर नंबर-36/2025, थाना सेक्टर-17 : तीन शिकायतकर्ता, 13.61 लाख की ठगी
  • 13. एफआइआर नंबर-43/2025, थाना सेक्टर-17 : तीन शिकायतकर्ता, आठ लाख की ठगी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160923