search

बरामदे में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

deltin33 2025-11-17 18:07:41 views 1245
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। बैरागपुर गांव में रविवार की देर रात एक युवक का शव घर के बरामदे में पंखे से लटकता मिला।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बैरागपुर गांव के अनिल गौतम (34) रविवार की शाम घर में अकेले थे उनकी पत्नी किसी काम से गांव में गई थीं। वह लौटी तो अनिल को पंखे से लटकता देख अवाक रह गई। आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनिल की दो शादियां हुई थी,पहली पत्नी वर्षों पहले छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद दूसरी पत्नी से भी मृतक के कोई संतान नहीं है। छोटा भाई सुनील मुंबई में रखकर मजदूरी करता है।अनिल शराब का आदी था।

गांव में चर्चा है की रविवार को भी उसने शराब पी रखी थी। थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट होगा।
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471854