search

वाराणसी में तापमान ने दी चुनौती, नमी में भी इजाफा, जान लें मौसम का कैसा रहेगा हाल

LHC0088 2025-11-17 16:37:39 views 1077
  

वाराणसी में ठंड का असर लगातार बरकरार है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख अब तल्‍ख सर्द‍ियों की ओर हो चला है। वातावरण में दूसरी ओर नमी में भी इजाफा दर्ज क‍िया गया है। इसकी वजह से रव‍िवार के सापेक्ष सोमवार को मौसम का रुख कुछ सामान्‍य रहा। हालांक‍ि मौसम का रुख बहुत अध‍िक बदलाव की ओर नहीं होने जा रहा है। हालांक‍ि सुबह न्‍यूनतम तापमान 10.5 ड‍िग्री दर्ज क‍िया गया जो अमूमन द‍िसंबर में ही नजर आता था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार की सुबह धुंधलके में घुली रही। ठंडी हवाओं का असर रहा और लोग ठंड से ठ‍िठुरते और गर्म कपड़ों में ल‍िपटे नजर आए। घरों में कंबल का स्‍थान अब रजाइयों ने ले ली है। घरों में पंखे बंद हैं और वातावरण का रुख सामान्‍य ठंड की ओर अग्रसर नजर आया। जबक‍ि द‍िन चढ़ने पर गलन का असर खत्‍म हुआ और ठंडक का व्‍यापक असर खत्‍म हुआ। धूप ख‍िली तो लोग धूप भी सेंकने न‍िकले।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 27.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.9 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.8 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता अध‍िकतम 81 फीसद और न्‍यूनतम 58% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने अगले पांच द‍िनों में मौसम के रुख को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की है। मौसम का रुख हालांक‍ि बहुत अध‍िक बदलाव की ओर नहीं होने वाला है। जबक‍ि सुबह कुहासा की स्‍थ‍ित‍ि अंचलों में बने रहने की उम्‍मीद है।  

जबक‍ि अंचलों में सुबह और शाम को कुहासा अब द‍िन प्रत‍िदि‍न घना होता जा रहा है। बीते द‍िनों सोनभद्र में कोहरे का असर सामने आया था। अब अंचलों में ज‍िस प्रकार कुहासा बढ़ने लगा है उसी प्रकार अब उम्‍मीद है जल्‍द ही कोहरे का असर भी होने लगेगा। मौसम व‍िभाग ने मौसम का आगामी कुछ द‍िनों तक मौसम का रुख सामान्‍य रहने की उम्‍मीद जताई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160370