search

Mathura News: दो मासूमों के शव यमुना नदी में मिलने से गांव में मचा कोहराम, तीन दिन से लापता थे बच्चे

cy520520 2025-11-17 15:07:48 views 1029
  

मौके पर पहुंची पुलिस।



जागरण संवाददाता, मथुरा। मांट मूला गांव के तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव सोमवार सुबह यमुना में मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवा कर पहचान कराई है। फिर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मांट क्षेत्र के मांट मूला गांव के रहने वाले सात वर्षीय भोला और छह वर्षीय प्रिंस तीन दिन पहले दोपहर में घर से खेलने के लिए निकले थे। काफी देर तक नहीं दिखे तो स्वजन और ग्रामीण बच्चों को तलाश में जुट गए। लेकिन किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
आखिरी बार बच्चों ने यमुना नदी के किनारे खेलते हुए देखा था

  

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को आखिरी बार यमुना नदी के किनारे खेलते हुए देखा गया था। इसी आधार पर स्वजन और गांव के लोगों ने नदी के आसपास भी गहन तलाशी की, लेकिन बच्चे नहीं मिले। सोमवार सुबह आठ बजे स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

  
पुलिस ने शव बाहर निकाले

  

मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाले। स्वजन ने दोनों की पहचान कर ली। बच्चों के शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची कोहराम मच गया। रोते-बिलखते स्वजन का हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मांट थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए होंगे और पानी की ओर बढ़ने पर अचानक फिसलकर गहरे हिस्से में चले गए होंगे। गांव में इस घटना को लेकर मातम पसर गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141458

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com