search

Badaun News: साईं मंदिर पुजारी की लूट के बाद निर्मम हत्या, कैमरे तोड़कर डीवीआर ले गए बदमाश

deltin33 2025-11-17 14:36:43 views 1234
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। रविवार रात शहर में शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के सामने स्थित प्रमुख साईं मंदिर में लूटपाट के बाद पुजारी की हत्या कर दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने उनकी गला घोंटकर हत्या की है। उनका शव दूसरी मंजिल पर फर्श पर पड़ा मिला और मंदिर से चांदी के मुकुट व अन्य जेवर लूट लिए गए। बदमाश मंदिर के सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए और उसका डीवीआर उठा ले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के नजदीक बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहीद भगत सिंह चौकी के सामने और फायर ब्रिगेड स्टेशन के नजदीक प्रमुख साईं मंदिर है। यहां कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज शंखधार पुजारी थे। वह करीब छह सात वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बिरुआबाड़ी मंदिर के नजदीक रहने वाले प्रमोद यहां मंदिर में पूजा करने आए थे। मंदिर का द्वार खुला हुआ था और अंदर कपाट बंद थे। यह देखकर वह हैरान रह गए और उन्होंने पुजारी को आवाज लगाई लेकिन मंदिर में कोई आवाज नहीं आई तो वह पुजारी के आवास में दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां फर्श पर उनका शव पड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

  
लोगों को बुलाया और पुलिस को दी सूचना

  

यह देखकर उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पर सिविल लाइंस थाना पुलिस कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बदमाश मंदिर से सोने चांदी के जेवर मुकुट और डीवीआर समेत अन्य सामान लूट कर ले गए हैं। पुजारी की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471980