search

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

deltin33 2025-11-17 14:07:17 views 1185
  

गाजियाबाद के पांडव नगर से दिखने वाला यह दृश्य शहर पर छाई बढ़ती प्रदूषण की चादर को साफ-साफ दिखाता है। तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच फैला धुंध हवा की बिगड़ती गुणवत्ता की तरफ इशारा करता है l



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव बना हुआ हुआ। साथ ही सर्दी भी बढ़ती हुई महसूस हो रही है। सुबह से धूप निकली रहने के बाद रविवार की शाम को जल्दी ही सर्दी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन सुबह सवेरे से शाम तक धूप रहेगी, लेकिन तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की वजह से सर्दी बढ़ सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तापमान में स्थिरता रहने के बावजूद लगातार सर्दी बढ़ती हुई महसूस हो रही है। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस उतार चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को सुबह सवेरे सर्दी रहने के बाद शाम तक धूप रही थी। शाम को जल्दी ही सर्दी महसूस होने लगी। वैसा ही मौसम रविवार को रहा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सुबह से शाम तक धूप रही तो दिन में मौसम सामान्य ही रही।
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूप खिली रहेगी।

तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस उतार चढ़ाव रहने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 67 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड ने तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड, नवंबर महीने में पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन \“बेहद खराब\“, कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4310K

Credits

administrator

Credits
431567

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com