search

Delhi Weather: दिल्ली में इस सीजन पड़ेगी कड़ाके की ठंड! नवंबर में टूटा बीते तीन साल का रिकॉर्ड; लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2025-11-17 11:36:55 views 633
  

इस महीने बीते तीन साल में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार की सुबह इस सीजन की ही नहीं, तीन वर्षों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 के नवंबर महीने में इससे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

इस साल नवंबर में ही दिल्ली की सर्दी अपने रंग दिखा रही है। जबकि इस माह के पहले तीन सप्ताह में हल्की सर्दियों वाला मौसम रहता है। लेकिन, इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर पहले हुई बर्फबारी व उत्तरी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के चलते अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आई है।

रविवार काे न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले तीन सालों में नवंबर माह के लिए यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2022 में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिज इलाके का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 35 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में इस समय शीतलहर जैसी स्थिति है। हालांकि तकनीकी परिभाषा के अनुसार अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे और सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे होने पर उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है। लेकिन, लगातार दो दिन और कम से कम दो मौसम केंद्रों पर ऐसी स्थिति रहने पर उसे शीतलहर घोषित किया जाता है। इसलिए अगर सोमवार को भी ऐसी स्थिति रहती है तो उसे शीतलहर की स्थिति माना जाएगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध होगी। कहीं कहीं मध्यम श्रेणी की धुंध भी हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 09 डिग्री रह सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160402