search

दिल्ली से बिहार तक ठंड का एहसास, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

cy520520 2025-11-17 11:07:20 views 1038
  

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में प्रतिदिन कम आ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। गत 24 घंटों में उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान में कमी देखने को मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां एक ओर उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही स्वरूप देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर का मौसम कैसा रहने की संभावना है?
दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली इस समय प्रदूषण की मार झेल रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक श्रेणी में है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में ठंड का सितम शुरू हो गया है। सुबह और शाम को लोगों को अच्छी ठंड महसूस हो रही है। दिन में खिली धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। इस बीच आईएमडी ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक तापमान में कमी दर्ज होगी। वहीं, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Madhubaninews : मौसम बदला तो बीमारी बढ़ी, सर्दी, खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे लोग, सावधानियां जरूरी
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।
बिहार के मौसम का हाल

वर्तमान में बिहार के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि यही सिलसिला अभी कुछ दिनों तक चलने की संभावना है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में उत्तर पश्चिमी हवाएं तापमान में कमी महसूस करा रही हैं, जिससे ठंड में इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर बच्चे हैं सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त और बुखार से परेशान, रखें डाक्टर की इन बातों का ध्यान
पहाड़ी राज्यों का हाल भी जानिए

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया इन तीनों राज्यों में तापमान धीरे-धीरे नीचे जाएगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग के कहना है कि श्रीलंका तट के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना निम्न दबाव सक्रिय है और अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व अरब सागर में निचले वायुमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। (Source- IMD)

अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158538