search

गांधीनगर और पालनपुर में अवैध नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, नारकोटिक्स टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-17 08:36:45 views 1244
  

गांधीनगर और पालनपुर में अवैध नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (नीमच-मध्य प्रदेश) ने गुजरात के गांधीनगर और पालनपुर में बड़ी कार्रवाई की है। नवंबर में दो बार कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अवैध मनप्रभावी व नशीली दवाइयों की सप्लाई और विक्रय पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम की नजर रहती है। इसके साथ ही इन दवाइयों के बाजार में खुले विक्रय पर भी सख्ती है। इन नशीली दवाइयों को विशेष परिस्थितियों में ही डाक्टर के परामर्श पर दवा विक्रेता उपलब्ध कराते हैं।
पहले भी बरामद हुई थीं नशे की गोलियां

ऐसी ही नशीली दवाइयों की सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने 22 फरवरी 2025 को गुजरात के धराड़ और धनेरा में बड़ी कार्रवाई की थी और बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थीं, लेकिन आरोपित फरार हो गए थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम जांच कर रही थी।
टीम ने आवासीय फ्लैट में दी दबिश

उप नारकोटिक्स आयुक्त नीमच के दिशा-निर्देश पर जांच के तथ्यों और सूचना के आधार पर टीम ने सात नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में एक आवासीय फ्लैट पर दबिश दी और मौके से दो आरोपितों को पकड़ा। इनके पास से बड़ी मात्रा में मनप्रभावी नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। रुपये भी जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद 13 नवंबर को टीम ने पालनपुर में दबिश देकर दोबारा बड़ी मात्रा में मनप्रभावी दवाइयां बरामद की हैं।
ये की गई है कार्रवाई

गुजरात के गांधीनगर से दो हजार 990 मनप्रभावी टेबलेट व इंजेक्शन, 42 लाख 51 हजार मन-प्रभावी दवाइयों की टेबलेट, 15 हजार 410 कोडीन फास्फेट सीरप, अबार्शन किट, मनप्रभावी दवाइयां, जेनेरिक दवाइयां और मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 3 लाख 80 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।गुजरात के पालनपुर स्थित गोदाम से 28 हजार 380 ट्रामाडोल टेबलेट व इंजेक्शन, एक लाख 81 हजार 690 नाइट्राजेपाम टेबलेट, दो हजार एल्प्राजोलम टेबलेट, 16 हजार 620 क्लोनाजेपाम टेबलेट, दो हजार 30 लोराजेपाम टेबलेट, दो हजार 872 कोडीन सीरप जब्त किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162751