search

सीतामढ़ी पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, करीब 95 किलो गांजा के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-17 07:36:15 views 687
  

सुरसंड में 94.436 किलो गांजा के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, सुरसंड। स्थानीय थाना की पुलिस ने 94.436 किलो गांजा के साथ कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने रविवार को बताया कि सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता को सूचना मिली थी नेपाल से गांजा की खेप लेकर एक वाहनआ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थानाध्यक्ष शस्त्र बल के साथ एक कार को थाना क्षेत्र के पठनपुरा से रघरपुरा जाने वाली सड़क पर रोका। पुलिस को देख चालक कार छोड़ कर भाग गया लेकिन एक तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखा गांजा के कई बंडल जब्त किए गए।

पुपरी डीएसपी ने बताया कि सुरसंड थानाध्यक्ष के द्वारा गांजा को जब्त कर थाना ले जाया गया। जहां जब्त गांजा तौल कराने पर उसका वजन 94.436 किलोग्राम पाया गया। उन्होंने बताया जब्त गांजा का बाजार मूल्य तकरीबन 45 लाख बताया गया है।

गांजा तस्कर की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी भगीरथ साह के पुत्र संतोष कुमार साह उर्फ पलट साह के रूप में की गई है। उसने पुलिस को बताया कि वह नेपाल से गांजा खरीदा था और भारत में बेचने के लिए लाया था।

बताया गया कि पुलिस को किसी भी तरह का शक नहीं हो इसलिए कच्चे रास्ते से जा रहा था। डीएसपी ने बताया कि गांजा तस्कर संतोष साह से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है।

गांजा तस्करी में कई अन्य लोगों का नाम भी सामने आ रहा है जिसकी पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता के अलावा पुलिस सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार,अवर निरीक्षक अभिजीत सिंह, राजीव कुमार पांडे थे। तस्कर को पकड़ने में एक जवान आंशिक रूप से चोटिल हो गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160789