search

IND vs PAK: मैच के बाद भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ, एक दूसरे के लिए बजाईं तालियां

Chikheang 2025-11-17 05:07:04 views 1245
  

भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में हुए मैच भारत और पाकिस्तान की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने रविवार को श्रीलंका में एक-दूसरे से हाथ मिलाकर सभी को हैरान कर दिया और दोनों देशों के राजनीतिक तनावों को पीछे छोड़ दिया। टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार यह दुनिया का पहला दृष्टिबाधित महिलाओं का टी20 मुकाबला है। यहाँ दोनों देशों की खिलाड़ी यह दिखाने में सफल रहीं कि भले ही वे देख नहीं सकतीं, पर खेल भावना और आपसी सम्मान से वे भरपूर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मई में दोनों दोनों देशों के बीच हुई जंग के बाद से मैदान के अंदर-बाहर चीजें बदल गई हैं। तब के बाद से दोनों देशों के बीच खटास बढ़ी हुई है। सितंबर में हुए एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था और तब से हालात में सुधार नहीं हुआ है।
महिला टीमों ने भी किया ऐसा

यह तनाव महिला टीमों तक भी पहुँच गया था जिन्होंने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। रविवार को दोहा में हुए इमरजिंग एशिया कप में भी इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए टीम के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। इस मैच में भारत को हार मिली।

हालांकि उम्मीद यही थी कि भारत की दृष्टटिबाधित टीम भी पाकिस्तानी टीम से साथ मैच के बाद हाथ नहीं मिलाएगी। ऐसा इसलिए भी लग रहा था क्योंकि टॉस के बाद हैंडशेक नहीं हुआ था। लेकिन मैच खत्म होते ही मामला बिल्कुल बदल गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया।
एक ही बस में पहुंची स्टेडियम

दिलचस्प बात यह रही कि दोनों टीमें एक ही बस में मैदान तक पहुँचीं और मैच के बाद न सिर्फ हाथ मिलाए बल्कि एक-दूसरे की खुलकर तारीफ भी की। कटनायक स्थित फ्री ट्रेड जोन मैदान में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को केवल 10.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की।

पाकिस्तानी कप्तान निमरा रफीक ने भारत को शानदार जीत के लिए बधाई दी, जबकि भारत की कप्तान टी. सी. दीपिका ने पाकिस्तान के खेल की भी सराहना की। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के लिए जमकर तालियाँ बजाईं, हालांकि खिलाड़ियों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी का तूफान हुआ फेल, पाकिस्तान ने इंडिया-ए को 8 विकेट से दी मात

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: सीनियरों की राह पर जूनियर, इंडिया ए के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162640