search

CSJMU Kanpur से लापता दो छात्राएं 8 दिन बाद पटना में मिली, दोनों ने इस वजह से उठाया था ये कदम

deltin33 2025-11-17 02:08:15 views 1256
  



संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। छत्रपति साहू जी महाराज विश्विवद्यालय से लापता दो छात्राएं मिल गई हैं। दोनों छात्राओं को पुलिस ने पटना से बरामद किया है। छात्राओं के लौटने के बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
आठ दिन बाद लौटीं

छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से बीबीए द्वितीय वर्ष की दो छात्राएं आठ दिन पहले रुपये कमाने के चक्कर में निकली थीं।कल्याणपुर पुलिस दोनों को पटना के इंडस्ट्रियल एरिया से सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस को छात्राओं को खोजने के लिए बंगाल, जमशेदपुर, हैदराबाद, रांची और पटना तक दौड़ लगानी पड़ी।

  

  
इस वजह से चली गईं थीं

दोनों छात्राओं ने स्वजन की डांट से क्षुब्ध होकर ये कदम उठाया था। बीते शनिवार को दोनों विश्वविद्यालय गेट से लापता हुई थी और उसकी आखिरी लोकेशन झकरकटी बस अड्डे पर मिली थी।

  

  
बैग विश्वविद्यालय में मिले थे

कल्याणपुर के गूबा गार्डन और उन्नाव शुक्लागंज निवासी बीबीए द्वितीय वर्ष की दोनों छात्राएं आठ नवंबर को विश्वविद्यालय से घर नहीं पहुंची। स्वजन को उनके बैग विश्वविद्यालय के एक पार्क में मिले थे। पुलिस की जांच में दोनो की आखिरी लोकेशन झकरकटी बस अड्डे पर मिली थी। बाद में दोनों की सीडीआर रिपोर्ट निकलवाई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने बंगाल,बिहार और तेलंगाना के कई शहरों की कई दिनों तक खाक छानी।

  
यहां पर थी दोनों

बाद में दोनों छात्राओं को पुलिस ने पटना के एक इंडस्ट्रियल एरिया से सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं ने पूछताछ में बताया कि उनके स्वजन अक्सर डांटते रहते थे जिससे नाराज हो कर वह चली गई थी। तय किया था कि कुछ बनकर ही वापसी आएंगी। फिलहाल पुलिस ने दोनो के बयान के बाद उन्हें स्वजन के सिपुर्द कर दिया है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं को स्वजन के सिपुर्द किया गया है। दोनों स्वजन की डांट से आहत होकर घर छोड़कर कमाने के उद्देश्य से गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471222