search

चाक-चौबंद होगी अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा, 25 नवंबर को PM मोदी समेत VIP अतिथियों का होगा आगमन

Chikheang 2025-11-17 01:07:35 views 1252
  

सख्त की जा रही एयरपोर्ट की सुरक्षा।



संवाद सूत्र, अयोध्या। रामनगरी में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में सभी विभाग व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश-विदेश के कई वीवीआईपी अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खासतौर पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए विशेष प्रोटोकाल लागू किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट के भीतर और बाहर तैनात सभी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। राजनैतिक और बालीवुड से जुड़ीं कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

इन लोगों के चार्टर्ड विमानों से पहुंचने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट बढ़ने की आशंका है, इसलिए सुरक्षाबलों ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट के आसपास स्थित होटल, होमस्टे और आवासीय परिसरों का सत्यापन किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162367