search

Bihar Politics: क्‍या विजय सिन्‍हा नहीं बनेंगे डिप्‍टी सीएम? नीतीश के मंत्रिमंडल में नए व‍िधायकों को म‍िलेगा मौका!

deltin33 2025-11-16 23:43:04 views 1268
  

विजय कुमार स‍िन्‍हा, स्‍नेहलता कुशवाहा व राजू त‍िवारी। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, पटना। New Government in Bihar: एनडीए के घटक दलों ने नई सरकार के लिए अपने कोटे से मंत्रियों के नाम तय करने शुरू कर दिए हैं।

इस बाबत जो सूचना है उसमें नए लोगों को बहुत अधिक जगह नहीं मिल रही। पुराने लोगों के नाम ही अधिक चर्चा में हैं। ऐसे में नए विधायकों को थोड़ी निराशा हो सकती है।  
जदयू कोटे से इन नामों की चर्चा

जदयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज व सुनील कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं।

वर्तमान में नीतीश मंत्रिमंडल में सदस्य हैं। वहीं मंजीत सिंह और रामसेवक सिंह दो ऐसे नाम हैं जिन्हें मंत्री पद मिल सकता है।

यह कहा जा रहा कि अगर सुनील कुमार को मंत्री पद नहीं मिला तो संतोष निराला या फिर श्याम रजक को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।  
भाजपा कोटे से कुछ नाम पहले से पक्के दिख रहे

भाजपा कोटे से कुछ नाम पहले से पक्के दिख रहे। इनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व हरि सहनी का नाम भी शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह चर्चा है कि अगर विजय सिन्हा को मंत्री नहीं बनाया गया तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नए लोगों में रामकृपाल यादव के नाम की खूब चर्चा है। दीघा विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी चल रहा।
लोजपा (रा) से राजू तिवारी व संजय पासवान का नाम

लोजपा (रा) के बारे में कहा जा रहा कि राजू तिवारी व संजय पासवान को पार्टी मंत्री पद दे सकती है। वहीं रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री बनाया जा सकता है। वह उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।  
हम की सूची में कोई परिवर्तन नहीं

हम की सूची में किसी तरह का परिवर्तन नहीं दिख रहा। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन को फिर से मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471635