search

UP Crime : पुरानी रंजिश में युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी, दो पर केस दर्ज

Chikheang 2025-11-16 23:37:34 views 877
  

एक सप्ताह बाद स्वजन ने दी तहरीर, पुलिस की जांच शुरू. Concept Photo



जागरण संवाददाता, बांसी । पुरानी रंजिश में हुए विवाद में एक युवक की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इससे वह दिव्यांग हो गया है। दवा उपचार में परेशान स्वजन ने शनिवार की शाम बांसी कोतवाली में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना नौ नवंबर की रात व बांसी कोतवाली के ग्राम मिठवल बाजार की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिठवल बाजार निवासी किशन लाल अंडे की दुकान लगाते हैं। नौ नवंबर को उनकी दुकान पर गांव निवासी राजबली ने गुटखा लेने के लिए अपने रिश्तेदार खेसरहा थाना के केशवारे गांव निवासी राज को भेजा। राजबली व किशन लाल के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। गुटखा लेने के दौरान राज से विवाद हो गया।

अपशब्द बोलने पर आपत्ति जताई तो डंडे से हमला कर दिया। शोर सुन राज के भाई रामनारायण मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग गए। पहले उपचार के लिए पीएचसी बांसी ले गए, जहां मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां पर दो दिन जांच व उपचार के बाद डाक्टरों ने कहा घर ले जाएं, उपचार से ठीक नहीं हो सके।


प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि स्वजन उपचार कराने में व्यस्त रहे। इस कारण तुरंत तहरीर नहीं दे सके। कल तहरीर मिली है, जिसपर राजबली व राज नामक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131