search

ग्रेनो में निवेशकों के लिए बड़ा मौका, 13 सेक्टरों में 37 व्यावसायिक भूखंडों की नई योजना जारी; ई-नीलामी से होगा आवंटन

LHC0088 2025-11-16 23:37:32 views 1262
  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सोसायटियों और सेक्टरों में लगातार बढ़ती आबादी को उनके निवास के आसपास ही दुकानें और माल की सुविधा मिल सके इसके लिए प्राधिकरण ने 13 सेक्टरों में 37 व्यावसायिक भूखंड की योजना लाई जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, ये भूखंड नॉलेज पार्क-पांच, ईकोटेक-वन एक्सटेंशन, सेक्टर 36, 37 आदि में लाए जाएंगे। प्राधिकरण के मुताबिक योजना में शामिल 1500, 1600 व 10,000 से लेकर 23,023 वर्गमीटर तक के कुल 37 भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें कि योजना में उन सेक्टरों को शामिल किया गया है, जहां व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। बहुमंजिला इमारत बनने से सेक्टर के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने के लिए सेक्टर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि निवेशकों की मांग और सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है।

सभी सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित जमीन को योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। योजना ईटा-1, गामा -2, नालेज पार्क-पांच, बीटा-2, सेक्टर-36, 37, जीटा-1, सेक्टर-3, 10, 12, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन, ईकोटेक-12 व डेल्टा-2 में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में जिहादी साहित्य छापने का भंडाफोड़, तुर्किए फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार उजागर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160037