search

भारत-नेपाल सीमा पर दो घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बढ़ी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

cy520520 2025-11-16 23:37:14 views 936
  

सीमा पर दो घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बढ़ी।



संवाद सूत्र, रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय इलाके में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी मूल के चिकित्सक समेत दो गिरफ्तारी के बीच सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। रविवार को दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले लोगों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट है। इसका परिणाम शनिवार को दिखा। नेपाल से बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटेन निवासी चिकित्सक हस्सन अम्मान व भारतीय मूल की सुमित्रा शकील को अवैध घुसपैठ करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके बारे में सुरक्षा एजेंसियां जानकारी एकत्र कर रही हैं।

एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सुबह से लेकर शाम व रात में अलग-अलग शिफ्ट में एसएसबी जवान सुरक्षा कर रहे हैं। नेपाल व भारत से आने जाने वाले नागरिकों का पहचान पत्र देखा जा रहा है। पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

इसके अलावा, सामानों की भी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ के बाद सीमा पर सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। देश विरोधी तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109