search

जमुई में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आरोपित को छुड़ाया; 30 पर मामला दर्ज

cy520520 2025-11-16 22:37:22 views 1046
  

पुलिस टीम पर हमला।(जागरण)



संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपित को छुड़ा लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति के दो पुलिस पदाधिकारियों को बंधक बनाने का प्रयास किया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।

ग्रामीणों ने भाला और लाठी से पुलिस पर हमला किया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। पुलिस की टीम अपहरण कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

उसी रात गांव के मुख्य मार्ग पर एक कार ने तीन ग्रामीणों को टक्कर मार दी। घायलों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के लिए पुलिस वाहन को जिम्मेदार बताया और पुलिस गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद पुलिस अधिकारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सके। हालांकि, पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने की बात से इनकार किया जा रहा है। इस मामले में एसआई दीपक कुमार ने तीन नामजद समेत 30 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि एसआई क्षेबर राम, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह व विपिन चंद्र पलटा चौधरी पुलिस जवानों के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। उसी दौरान सूचना मिली कि झाझा थाना कांड संख्या 462/25 एवं अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे बंजामा गांव के पेरू यादव उर्फ गुरुजी को पन्ना गांव में देखा गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस दल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को गांव के वीरेंद्र सोरेन के घर के समीप रोका गया। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही थी तभी पन्ना गांव के अजय यादव, टुन्नी यादव, बिनोद यादव सहित 25 से 30 अज्ञात लोग पुलिस पर टूट पड़े।

हमलावर लाठी, डंडा, भाला आदि से लैस थे। हमलावरों ने \“चोर-चोर\“ का झूठा शोर मचा दिया और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा लिया। हमले के दौरान आरोपितों ने दो पुलिसकर्मियों से जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई है।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन कई ग्रामीण गाड़ियों से उनका पीछा करते रहे। बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई। एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।

मुख्य आरोपित पेरू यादव मौके से फरार हो गया। इस बीच तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गांव के तीन लोग घायल हो गए।

घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद जमुई रेफर किया गया, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। अपहरण कांड के आरोपित को पकड़ने के उद्देश्य से पुलिस पन्ना गांव गई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141019

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com