search

चारा पत्ती लेने गई महिला पर हाथी का हमला, साथी महिलाओं के शोरगुल के बाद भागा; बाल-बाल बची

Chikheang 2025-11-16 22:37:20 views 860
  

टनकपुर के बिचई गांव के पास के जंगल की वारदात. File Photo



जागरण संवाददाता, टनकपुर । टनकपुर के बिचई गांव के जंगल में चारा पत्ती और लकड़ी बीनने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। हाथी के हमले से घायल महिला ने साहस का परिचय देते हुए भागकर जान बचाई। साथ में गई महिलाओं के शोर-शराबे के बाद हाथी वहां से चला गया। जानकारी मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टनकपुर के बिचई गांव निवासी गौरी देवी (50) पत्नी लाल राम रविवार सुबह गंगा देवी, धना देवी एवं पार्वंती देवी के साथ शारदा रेंज के उत्तरी गुलियापानी वन क्षेत्र में चारा पत्ती व लकड़ी बीनने गई थी। इसी बीच एकाएक हाथी ने महिला पर हमला बोल दिया।हाथी के हमले से उसे चोटें आ गई। इस बीच अन्य महिलाओं के शोरगुल करने से हाथी दूसरी ओर चला गया। महिला के पांव और पसली में गुम चोटे आई हैं। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. ज्ञानेश यादव ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है।

शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के निकट ही वन विभाग की ओर से प्लांटेशन का कार्य किया जा रहा है। जहां पर वन आरक्षी गोविंद सिंह कोरंगा, आरती रतूड़ी बलदेव सिंह आदि मौजूद थे। शोर शराबा होने पर कर्मचारी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला पर हाथी ने हमला किया या दहशत से भगाने पर चोटिल हुई, इसकी जांच की जाएगी। अलबत्ता महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। वन विभाग महिला का इलाज करवा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162065