search

समय से पहले ही उत्तराखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, इन इलाकों में नलों में ही जम गया पानी

deltin33 2025-11-16 21:36:53 views 1188
  

समय से पूर्व कड़ाके की ठंड इस बार ग्रामीणों के उच्च हिमालय में ही रहने को लेकर संशय। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण , धारचूला । इस बार मौसम में अचानक बदलाव आया है। बिना वर्षा , हिमपात के ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उच्च हिमालयी भू भाग में दिसंबर माह में जमने वाला पानी अभी से जमने लगा है। ज्योलिंगकोंग , आदि कैलास क्षेत्र में पानी जम चुका है। इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में तो अब नाले भी ग्लेशियर का रूप लेने लगे हैँ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते एक सप्ताह से मौसम में एकाएक परिवर्तन आने लगा है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है । उच्च हिमालयी भू भाग से प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते शीतकाल में भी गुंजी, नाबी, दारमा के दांतू, दुग्तू ,बालिंग आदि गांवो में रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं।

मौसम के ऐसा ही रहने पर अधिकांश ग्रामीणों के नवंबर तीसरे सप्ताह निचले क्षेत्रों में आने की संभावना बनी है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे पहुुंच चुका है। सुबह, शाम तो मानइस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार व्यास घाटी में ज्याेलिंगकोंग में पानी जम चुका है। दारमा और मल्ला जोहार के भी अत्यधिक ऊचाई वाले स्थानों पर भी पानी जमने लगा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471405