search

दो हफ्तों में लॉन्‍च होंगी दो नई मिड साइज एसयूवी, होगा Creta, Seltos, Eleavate जैसी एसयूवी से मुकाबला

deltin33 2025-11-16 19:04:01 views 598
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। अगले दो हफ्तों में दो नई मिड साइज एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। किस निर्माता की ओर से किस तकनीक के साथ किस एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होंगी दो नई एसयूवी

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अगले दो हफ्तों में दो नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इनमें से एक एसयूवी को ICE और दूसरी को EV सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से Tata Sierra और Mahindra XEV 9S को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।
कब लॉन्‍च होगी Tata Sierra

टाटा मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर टाटा सिएरा की नई जेनरेशन को फिर से भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 25 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले 15 नवंबर को ही इसे पेश किया गया है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जाएंगे और यह पांच सीटों के विकल्‍प के साथ आएगी।
कब लॉन्‍च होगी Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S भी भारत में 27 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स काऑफर किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी के कई टीजर जारी किए गए हैं, जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक की जानकारी को दिया गया है।
किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से पहले सिएरा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इसका बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio, Mahindra XVU 700, Honda Elevate, Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Virtus जैसी मिड साइज एसयूवी के साथ होगा।

वहीं Mahindra XEV 9S को भारत में इलेक्‍ट्रिक मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV, Tata Curvv EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4210K

Credits

administrator

Credits
429401

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com