search

Delhi Blast के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन पर DMRC का बड़ा अपडेट, यात्रियों को मिलेगी राहत

deltin33 2025-11-16 16:06:58 views 796
  

लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेटों को खोला गया।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Lal Quila Blast के बाद बंद किए गए मेट्रो गेटों और मार्गों पर आखिरकार राहत की खबर है। डीएमआरसी ने रविवार सुबह जानकारी दी कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट फिर से खोल दिए गए हैं। पहले बंद किए गए गेट नंबर 2 और 3 भी अब सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। इससे पुरानी दिल्ली में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्यों बंद हुए थे गेट?

बीते दिनों लाल किला इलाके से गुजर रही एक चलती हुई कार में हुए विस्फोट ने पूरे शहर को दहला दिया था। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीर घटना मानते हुए तुरंत पूरा क्षेत्र घेर लिया।

जांच में बाधा न हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशन के कुछ एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए थे और नजदीकी सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
अब की स्थिति

शनिवार से बंद मार्गों को आंशिक रूप से खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। कई बैरिकेड हटाए गए और वाहनों की आवाजाही सीमित रूप में शुरू हो गई थी। रविवार सुबह सभी मेट्रो गेट खुलने के बाद क्षेत्र की रफ्तार और भी सामान्य होती दिख रही है। हालांकि पुलिस और जांच टीमें अब भी तैनात हैं और सुरक्षा जांच जारी है।
पुरानी दिल्ली के यात्रियों को राहत

गेट 2 और 3 के खुलने से चांदनी चौक, दरियागंज, पुराने बाजारों और लाल किला क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक राहत मिली है। मेट्रो के सामान्य संचालन से व्यापारिक गतिविधियां और स्थानीय आवागमन तेजी से पटरी पर लौटेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471641