search

Saint Premanand: संत प्रेमानंद से मिले ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, बीज मंत्रों से लाखाें लोग किए हैं रोगमुक्त!

Chikheang 2025-11-16 12:36:25 views 1219
  

संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। बीज मंत्र देकर श्रद्धालुओं का उद्धार करने वाले ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी शनिवार की सुबह संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे। संत ने उनका स्वागत सत्कार किया।

श्रीराधा केलिकुंज में ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने संत प्रेमानंद ने आध्यात्मिक चर्चा की। कहा मंत्रों और संतों में अपार सामर्थ्य होती है। मंत्र संतों के अधीन हैं। संत चाहें जिस मंत्र को जागृत कर अपने अधीन कर सकते हैं। इसलिए भागवत में पुराणों में संतों की महिमा गाई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
बीजमंत्र के माध्यम से लाखों लोगों को रोगमुक्त करने का दावा

  

ब्रह्मर्षि के बारे में संत को बताया कि वे बीजमंत्र के माध्यम से लाखों लोगों को रोगमुक्त कर चुके हैं। तब संत प्रेमानंद बोले कि हम डायलिसिस करवाते हैं, पैरों में सूजन रहती है। लेकिन, हम स्वस्थ हैं।
रमणरेती मार्ग पर है प्रेमानंद महाराज का आश्रम

श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। करीब 2 वर्ष पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो बड़े-बड़े लोग उनसे आशीर्वाद लेने आने लगे।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ते हैं भक्त

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु जुटने लगते हैं। वह अपने आश्रम से शिष्यों के साथ पैदल परिक्रमा को प्रतिदिन निकलते हैं, इससे पहले ही सड़कों पर उनके दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में अनुयायी पहुंच जाते हैं।
प्रवचन सोशल मीडिया पर होते हैं खूब वायरल

मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज कई वर्षों से वृंदावन में ही वास कर रहे हैं। पूर्व में वह पूरे ब्रज में घूमकर मधुकरी (भिक्षा) करते थे। मधुकरी में जो प्रसाद मिलता, उसी का सेवन करते थे। उनके प्रवचन आजकल इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879