मुंबई से दिल्ली आई इंडिगो फ्लाइट में बम की कॉल से मचा हड़कंप। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मंगलवार को इंडिगो की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इंडिगो को इस बारे में सुबह आठ बजे धमकी भरा एक काॅल आया, जिसमें कहा गया कि मुंबई से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या 6ई 762 में बम है। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दूसरी उड़ान भरने को तैयार विमान से यात्रियों को उतारकर तत्काल सघन तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले में पुलिस अब जांच कर काॅल करने वाले का पता लगाने में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जानकारी के अनुसार जिस उड़ान के बारे में धमकी मिली, वह काॅल आने से कुछ देर पहले ही मुंबई से आकर लैंड हुई थी। लैंडिंग के बाद यह दूसरी उड़ान के लिए तैयार थी। विमान में करीब 200 यात्री सवार थे। इंडिगो ने बताया कि 30 सितंबर को मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया।
STORY | IndiGo\“s Mumbai-Delhi flight gets bomb threatgumla-general,Gumla road accident,Busia road accident,father and son death,motorcycle accident,road collision,tractor accident,Gumla accident news,Jharkhand road accident,fatal accident,Sandeep Manjhi,Jharkhand news
An IndiGo flight from Mumbai to the national capital received a bomb threat on Tuesday morning, according to a source. The flight 6E 762 had around 200 people on board and security agencies found the threat to be… pic.twitter.com/1yGrDyvXBS— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2025
प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया। इसके बाद विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने ग्राहकों को असुविधा से बचाने की पूरी कोशिश की। उनके लिए नाश्ते-पानी का इंतजाम किया गया और उन्हें घटना पर अपडेट दिया जाता रहा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हमने खोया अपना मार्गदर्शक
 |