search

घर के बाहर टहल रही महिला को असलहा दिखाकर लूटे गहने, बाइक सवार बदमाशों ऐसे दिया वारदात को अंजाम

LHC0088 2025-11-16 08:36:14 views 1260
  



संवाद सूत्र, उनवल। नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर तीन में शनिवार शाम बदमाशों ने असलहा सटाकर 65 वर्षीय महिला से सोने की चेन और कान का झुमका लूट लिया। वारदात से इलाके में दहशत है। घटना की तुरंत सूचना देने के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम करीब छह बजे अख्तर अली की पत्नी जमीला खातून घर के सामने टहल रहीं थीं। इसी दौरान दोपहिया वाहन से पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक, बदमाशों ने मास्क लगाया था। पीछे बैठे एक बदमाश ने असलहा सटा दिया और धक्का देकर मारपीट करने लगा।

वह कुछ समझ पातीं, साथियों संग मिलकर सोने की चेन व झुमका निकाल लिया। घटना की जानकारी उन्होंने डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित मेडिकल स्टोर में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। असलहा सटाकर लूट करने की जानकारी नहीं है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160184