search

वेतन-पेंशन विसंगति को लेकर लेखपालों ने किया काम का बहिष्कार, सुबह से दोपहर तक दिया धरना

cy520520 2025-11-16 08:06:05 views 932
  



जागरण संवाददाता, आगरा। वेतन और पेंशन विसंगति, पदनाम परिवर्तन, मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। संपूर्ण समाधान दिवस में भी शामिल नहीं हुए। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक तहसील सदर में लेखपालों ने धरना दिया। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान को ज्ञापन सौंपा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


लंबे समय से लेखपाल संबंधित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर, अभी तक 2800 ग्रेड पे नहीं किया गया है। पदोन्नति विसंगति को भी दूर नहीं किया गया है। इसे लेकर शनिवार को सभी लेखपाल तहसील सदर में जुटे और विरोध प्रदर्शन किया।

लेखपाल जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जनसंख्या के अनुरूप लेखपाल क्षेत्र का नए सिरे से परिसीमन किया जाना चाहिए। यह मांग वर्ष 2016 लंबित है। भत्तों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। लेखपाल राजेश सिंह ने कहा कि लेखपालों के साथ छल किया जा रहा है। इस मौके पर लेखपाल प्रदीप, राजीव, डा. अश्वनी कुमार, सत्यदीप व अन्य ने एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान को ज्ञापन सौंपा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157756