search

बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख लोगों का नाम, अब 7.41 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

cy520520 2025-10-1 01:42:57 views 1283
  वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख लोगों का नाम





राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। यह सूची बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सूची के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 17 लाख 86 हजार 601 मतदाता ड्राफ्ट सूची से अधिक बढ़े हैं जबकि एसआईआर शुरू होने के ठीक पहले 24 जून को जारी मतदाता सूची से 47 लाख 77 487 मतदाता कम हुए हैं। अभी आधिकारिक डेटा का इंतजार किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



  • 24 जून 2025 को मतदाता संख्या: 7.89 करोड़
  • ड्राफ्ट सूची से हटाए गए मतदाता: 65 लाख
  • अयोग्य मतदाता हटाए गए: 4 लाख
  • ड्राफ्ट सूची में मतदाता: 7.24 करोड़
  • फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़े गए योग्य मतदाता: 21 लाख
  • 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची में मतदाता: 7.41 करोड़







चुनाव की संभावित तिथियां

  • चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।
  • पहला चरण छठ पूजा के बाद, अक्टूबर अंत या नवंबर पहले हफ्ते में संभावित।
  • बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है ।





लाखों लोग परेशान

बता दे कि एक ही परिवार के लोगों को अलग-अलग बूथ पर कर दिया गया है जिससे लोग परेशान है। अगर एक ही परिवार में चार लोग है तो पति का किसी और बूथ पर तो पत्नी का किसी और बूथ पर कर दिया गया है जिससे आम जनता बहुत ही परेशान है।



इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737