search

हरिद्वार में अवैध मजार पर बुलडोजर, 15 साल पुराना निर्माण ध्वस्त

deltin33 2025-11-16 01:37:35 views 1262
  

निहेंदपुर सुठारी गांव में सरकारी भूमि पर बनी मजार ध्वस्त करती जेसीबी। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण, सुल्तानपुर (हरिद्वार): हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के निहेंदपुर सुठारी गांव में शनिवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ग्राम समाज की भूमि कब्जाकर बनी अवैध मजार ध्वस्त कर दी। यह मजार करीब 15 वर्ष पुरानी थी और यह स्थान धोबीघाट के नाम से प्रचलित था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विवाद की आशंका को देखते हुए लक्सर, रुड़की, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर और पथरी थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। हरिद्वार जिले में प्रशासन बीते दो वर्ष के अंतराल में सौ से अधिक अवैध मजार ध्वस्त कर चुका है।

निहेंदपुर सुठारी गांव में ग्राम समाज की करीब पौन बीघा भूमि पर यह मजार बनी थी। जिस स्थान पर इसका निर्माण हुआ था, वहां पहले ग्राम समाज का तालाब भी हुआ करता था।

मामला संज्ञान में आने व जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित पक्षों को दो बार नोटिस जारी कर मजार संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्माण को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा था।लेकिन, तय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

शनिवार सुबह लक्सर के उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल प्रशासनिक टीम और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ नताशा सिंह, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण और छह थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद सुरक्षा घेरा बनाकर बुलडोजर की मदद से अवैध मजार का ढांचा ध्वस्त कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व अभिलेखों की जांच में भूमि ग्राम समाज पाई गई। कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471159