search

Bihar Election Result 2025: मांझी ने कुशवाहा को पछाड़ा, NDA में दबदबा कायम; HAM ने 5 सीटें जीती

deltin33 2025-11-16 01:08:09 views 1072
  

जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा। PTI



राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव में छह में पांच सीटें जीतकर एनडीए के अंदर अपना कद और बढ़ा लिया है। एनडीए में मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को एक बराबर छह-छह सीटें दी गई थीं। ऐसे में दोनों दलों के बीच अपने प्रदर्शन से एक-दूसरे से आगे निकलने का अप्रत्यक्ष मुकाबला भी रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आखिरकार जीतन राम मांझी इसमें आगे निकल गए। हम ने छह में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि रालोमो छह में चार सीटों पर विजयी रहा है। लोकसभा चुनाव में भी हम को गया की एकमात्र सीट मिली थी जिसपर मांझी ने जीत दर्ज की और कैबिनेट मंत्री बने, जबकि रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा को काराकाट से हार का सामना करना पड़ा था।

2020 के विधानसभा चुनाव में हम ने सात में चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार हम टिकारी की एकमात्र सीट हारा है। यहां से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान विधायक डा. अनिल कुमार को राजद के अजय कुमार ने नजदीकी मुकाबले में पराजित किया।

मांझी की बहू और समधन दोनों ही इस बार भी चुनाव जीतने में सफल रहीं। मांझी की बहू ने इमामगंज की पारंपरिक सीट से राजद की रितुप्रिया चौधरी को जबकि बाराचट्टी से समधन ज्योति देवी ने राजद की तनुश्री कुमारी को पराजित किया।

सिकंदरा में भी निवर्तमान विधायक प्रफुल्ल मांझी ने राजद के उदय नारायण चौधरी को पराजित किया। यहां फ्रेंडली फाइट में उतरी कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद चौधरी पांचवें स्थान पर रहे।

हम ने इस बार दो नई सीटों कुटुम्बा और अतरी में जीत दर्ज की है। कुटुम्बा में हम पिछली बार भी मैदान में थी मगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार हम के प्रत्याशी ललन राम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।

वहीं, अतरी की सीट पर पहली बार में हम को जीत नसीब हुई है। यहां से हम के प्रत्याशी रोमित कुमार ने राजद की बैजयंती देवी को पराजित किया है। रोमित हम के प्रदेश अध्यक्ष एवं टिकारी से विधायक रहे अनिल कुमार के भतीजे हैं।
सासाराम से जीतीं कुशवाह की पत्नी, पारू से हारे रालोमो प्रदेश अध्यक्ष:

रालोमो के टिकट पर मधुबनी से माधव आनंद, सासाराम से कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, बाजपट्टी से रामेश्वर कुमार महतो और दिनारा से आलोक कुमार सिंह विजयी रहे। पारू में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी को राजद के शंकर प्रसाद के हाथों हार मिली। वहीं उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता ने रालोमो प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज को हराया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4110K

Credits

administrator

Credits
419193

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com