search

कलाधर मंडल और संजीव चौरसिया ने रचा इतिहास, बिहार में 50,000+ मतों से जीतने वाले Top 12 में कौन-कौन?

cy520520 2025-11-15 23:42:58 views 995
  

बिहार चुनाव 2025 में एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों ने 50 हजार से मार्जिन से जीत हासिल की।



डिजिटल डेस्क, पटना। नीतीश-मोदी की जोड़ी का कमाल है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी चली है। कई उम्मीदवारों ने 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर अपनी धाक जमाई है। इन बड़ी जीत में पूर्णिया के रूपौली से कलाधर प्रसाद मंडल ने सबसे बड़ा अंतर दर्ज किया, जबकि राजधानी की दीघा सीट से संजीव चौरसिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सर्वाधिक मार्जिन की जीत रूपौली से

कलाधर प्रसाद मंडल की जीत सबसे बड़ी है, जो एनडीए की महिलाओं और पिछड़े वर्गों पर मजबूत पकड़ को दर्शाती है। यह जीत राज्य की जनता के निर्णायक जनादेश को भी दर्शाती है। कलाधर ने रूपौली में 73,572 वोटों के विशाल मार्जिन से बीमा भारती (RJD) को हराकर इतिहास रचा। उन्होंने RJD की दिग्गज बीमा भारती को करारी शिकस्त दी। वहीं, संजीव चौरसिया ने दीघा सीट पर 59,079 वोटों के अंतर से दिव्या गौतम (CPI-ML) को करारी शिकस्त दी। शहरी वोटरों ने संजीव पर पूरा भरोसा जताते हुए तीसरी बार विधानसभा पहुंचाया।   
50 हजार से अधिक वोटों से जीतनेवाले प्रमुख उम्मीदवार और निकटतम प्रतिद्वंद्वी-

  • रूपौली (रूपौली): कलाधर प्रसाद मंडल ने बीमा भारती (RJD) को 73,572 वोटों से हराया।
  • दीघा : संजीव चौरसिया ने दिव्या गौतम (CPI-ML/L) को 59,079 वोटों के बड़े मार्जिन से शिकस्त दी।
  • गोपालपुर: शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने 58,135 वोटों के अंतर से प्रेम सागर (VIP) पर जीत हासिल की।
  • औराई: रमा निषाद ने 57,206 वोटों के भारी अंतर से भोगेंद्र सहनी (VIP) को हराया।
  • राजगीर: कौशल किशोर ने 55,425 वोटों के अंतर से बिश्वनाथ चौधरी (CPI-ML/L) को पराजित किया।
  • झंझारपुर: नीतीश मिश्रा ने 54,849 वोटों के मार्जिन से राम नारायण यादव (CPI) पर शानदार जीत दर्ज की।
  • जमुई: श्रेयसी सिंह को 54,498 वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली, उन्होंने शमशाद आलम (RJD) को हराया।
  • धमदाहा: लेसी सिंह ने 54,436 वोटों के अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी और संतोष कुशवाहा (RJD) को शिकस्त दी।
  • आलमनगर: नरेन्द्र यादव ने 54,216 वोटों के भारी अंतर से नबीन कुमार (RJD) को हराया।
  • पिरपैंती: मुरारी पासवान ने 53,107 वोटों के अंतर से राम विलास पासवान (RJD) पर विजय प्राप्त की।
  • रोसड़ा: बिरेंद्र कुमार ने 50,265 वोटों के विशाल अंतर से विपक्ष के उम्मीदवार को हराया।
  • कहलगांव: शुभानंद मुकेश ने 50,112 वोटों के बड़े अंतर से विपक्ष के उम्मीदवार को पराजित किया।


नीतीश-मोदी की जोड़ी पर मतदाताओं का विश्वास ने बिहार में इतिहास रच दिया है। यह निर्णायक जनादेश इन क्षेत्रों में मतदाताओं के अटूट समर्थन को दिखाता है, जिसने बिहार की राजनीति में कई नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

राजनीतिक विश्लेषक डॉ शोभित सुमन कहते हैं, ऐसी जीत लहर में ही होती है। प्रचंड जीत में महिलाओं की भूमिका अहम रही है।नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार की जनता को मोह लिया है। जाति का बैरियर टूटा है। अब नया बिहार बनने की उम्मीद है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140866

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com