search

नेपाल सीमा से पाकिस्तानी मूल निवासी दो डॉक्टर गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

LHC0088 2025-11-15 22:07:53 views 593
  

नेपाल सीमा से पाकिस्तानी मूल निवासी दो डॉक्टर गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, बहराइच। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया था। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी मूल निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की। शनिवार शाम पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बीते साेमवार को दिल्ली स्थित लाल किले के पास बम विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी। इसमें 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।

इसके बाद से सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों से लेकर हर व्यक्ति पर पुलिस व एसएसबी के साथ सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर थी। शुक्रवार को सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान नेपाल की ओर से दो विदेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पकड़े गए।

इनमें हस्सन अम्मान सलीम जो पाकिस्तानी मूल के रहने वाले हैं और वर्तमान समय में वह डलमार्टन राेड मैनचेस्टर यूके व सुमित्रा शकील ओलीबिया शामिल हैं।

विदेशी नागरिकों के नेपाल सीमा से पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियाें के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की। दोनों पेशे से चिकित्सक बताए गए हैं।

थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी यमुना व ज्योति सिंह शामिल रहीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142565

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com