search

Jharkhand स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 8799 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, धरती आबा को किया याद

LHC0088 2025-11-15 21:36:55 views 767
  

स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8799 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  कुल 4475 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 4324 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 25 वर्ष के विजन के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। देश के विकास में झारखंड का भी योगदान रहा है। देश को झारखंड ने जितना दिया, उतना अन्य राज्य ने नहीं दिया है।  

  

समारोह में लोगों का अभिनंदन करते सीएम।

मौके पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। आज धरती आबा का जन्म दिवस भी है। राज्य के कोने कोने में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। रांची के मोरहावादी में राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार,  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे।


राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं  केंद्रीय मंत्री ने यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


मौके पर माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
झारखंड के गौरव का प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159926