search

तेज रफ्तार कार ने छीनी युवक की जिंदगी, चंडीगढ़ में सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने दर्दनाक हादसा

Chikheang 2025-11-15 17:37:58 views 1257
  

हादसे मेंजान गंवाने वाले की पहचान गांव खुद्दा अलीशेर निवासी 27 वर्षीय गौरव शर्मा के रूप में हुई।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में शनिवार सुबह सेक्टर-17 बस स्टैंड के ठीक सामने पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक दूर जाकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से जा भिड़ा। उसकी सिर की चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान गांव खुद्दा अलीशेर निवासी 27 वर्षीय गौरव शर्मा के रूप में हुई है। गौरव सेक्टर-22 में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता था। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी दुकान खोलने के लिए घर से निकला था। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी ज़िंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

जैसे ही गौरव सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास पहुंचा, पीछे से तेज़ी से आ रही एक कार ने अचानक उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि गौरव कुछ मीटर उछलकर लोहे की ग्रिल से टकरा गया, जिससे उसके सिर का एक हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस को मिली सूचना, डॉक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची और तुरंत शव को जीएमएसएच-16 भेजा, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को तीन गाड़ियां संदिग्ध रूप से घटना के समय इलाके में गुजरती दिखी हैं। पुलिस इन वाहनों की पहचान और उनके नंबर ट्रेस करने में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अपनी दुकान चलाकर परिवार का सहारा बने गौरव की अचानक मौत से परिजन और दोस्त सदमे में हैं। परिवार के मुताबिक गौरव मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किस कार से हुआ तथा चालक कौन था, इसकी जांच तेजी से जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161661