बिहार विधानसभा चुनाव 2025
प्रभात रंजन, जागरण। बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1278 एवं मसौढ़ी में सबसे अधिक 5146 नोटा में वोट पड़े।
2013 में शुरू हुए इवीएम पर नोटा विकल्प बना। 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इवीएम पर नोटा बटन को मतदान पैनल में अंतिम विकल्प के रूप में जोड़ा। आंकड़े के अनुसार 14 विधानसभा क्षेत्र में कुल 48,558 नोटा के वोट पड़े। ऐसे में मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
छह विधानसभा में तीसरे नंबर पर नोटा
पटना जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में तीसरे नंबर पर नोटा रहा। इसमें दानापुर, दीघा, बांकीपुर, मोकामा, बाढ़ और मसौढ़ी शामिल हैं। वहीं चौथे नंबर पर बख्तियारपुर विधानसभा, कुम्हरार और फुलवारीशरीफ है। पालीगंज में छठे नबंर पर नोटा पर रहा।
विधानसभा क्षेत्र नोटा को मिले मत
पटना साहिब
2099
दानापुर
3242
दीघा
3102
बांकीपुर
1464
कुम्हरार
1278
मोकामा
4609
बाढ़
3631
फतुहा
3938
फुलवारीशरीफ
4844
मसौढ़ी
5146
पालीगंज
3191
मनेर
5041
बिक्रम
3338
बख्तियारपुर
3635
(नोटा पर पड़ने वाले वोट) |