LHC0088 • 2025-11-15 02:07:58 • views 1241
जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र हासिल करते प्रत्याशी। जागरण
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar chunav Result: पारू में बागी बने विधायक अशोक सिंह का असर दिखा और त्रिकोणीय लड़ाई में राजद उम्मीदवार शंकर प्रसाद जीत गए। उन्होंने रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के उम्मीदवार मदन चौधरी को 28827 मतों से पराजित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वे पहली बार विधायक बने हैं। तीसरे नंबर पर अशोक विधायक सिंह रहे। उन्होंने 40661 सीटें प्राप्त की। इस सीट से जनसुराज की उम्मीदवार चौथे स्थान पर रही। रंजना कुमारी को 6825 मत प्राप्त हुआ।
पारू से लगातार तीसरी बार जयशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दूसरे स्थान पर रहे तो 2015 में भी राजद उम्मीदवार के रूप में उन्हें दूसरा स्थान मिला।
पारू विधानसभा सीट पर कुल 28 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम सामने आया। शंकर प्रसाद ने शुरू से जो बढ़त बनाई वह अंत तक कायम रहा और वे विजेता बने। उनकी जीत में अशोक सिंह की बगावत उनकी जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।
पारू विधानसभा सीट गठबंधन के खाते में जाने के कारण भाजपा ने विधायक अशोक सिंह का टिकट यहां से काट दिया। इसके बाद वे निर्दलीय ही ताल ठोकते हुए चुनावी मैदान में उतर गए। जमीन पर बेहतर जनसंपर्क के साथ-साथ मतदाताओं से व्यक्तिगत जुड़ाव के कारण उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे रालोमो उम्मीदवार मदन चौधरी का वोट काटा।
मतों के बिखराव का फायदा शंकर प्रसाद को मिला और वे विजयी हुए।अशोक सिंह के बेटिकट होने से भी उन्हें लोगों की सहानुभूति मिली। लोकसभा चुनाव से ही जमीन पर सक्रिय रहने वाले जयशंकर प्रसाद की मेहनत इस चुनाव में रंग लाई। उन्हें यादव, मुस्लिम के साथ-साथ कई इलाकों में सर्वणों का भी वोट मिला।
पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी जयशंकर प्रसाद दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 62694 मत मिले थे। उन्हें अशोक सिंह ने ही 14698 मतों से पराजित किया था। दूसरी ओर पिछले विधानसभा चुनाव में पारू सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अनुनय सिन्हा तीसरे नंबर पर रहे थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी होने के बाद भी मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया था। इस चुनाव में चार निर्दलीय उम्मीदवारों को कुल 10 हजार से अधिक वोट मिले। वहीं बसपा के विजय कुमार ने 4509 मत प्राप्त किया।
चुनाव परिणाम
उम्मीदवार का नाम - पार्टी - मत
1. शंकर प्रसाद यादव - राजद - 95272
2. मदन चौधरी - राष्ट्रीय लोक मोर्चा - 66445
3. अशोक सिंह - निर्दलीय - 40661
4. रंजना कुमारी - जनसुराज पार्टी - 6825
5. विजय कुमार - बहुजन समाज पार्टी - 4509
6. मनीष कुमार सिंह - निर्दलीय - 2856
7. विजय ठाकुर - निर्दलीय - 2692
8. नीरज कुमार - निर्दलीय - 2301
9. आशुतोष कुमार - 2248
10. नन्हक साह - एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) - 1653
2020 का परिणाम
1. अशोक सिंह - भाजपा - 77392 मत
2. शंकर प्रसाद - निर्दलीय - 62694
2015 का परिणाम
1. अशोक कुमार सिंह - भाजपा - 80445
2. शंकर प्रसाद - राजद - 66906 |
|