search

बिहार चुनाव: NDA की बड़ी जीत में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने दिखाया दम, कई विधानसभा क्षेत्रों में चलाया अभियान

LHC0088 2025-11-15 01:12:58 views 1146
  

बिहार में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। व गमछा हिलाकर लोगो का अभिवादन लेते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। ध्रुव कुमार



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने भी अपना योगदान दिया है। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन में यहां के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को स्टार प्रचारक थे। उन्होंने कई सीटों पर चुनाव प्रचार कर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी वातावरण बनाया। वहीं, दिल्ली के सांसद, विधायक व अन्य नेताओं ने चुनाव प्रबंधन का दायित्व निभाते हुए भाजपा व सहयोगी दलों के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अक्टूबर माह में जुटे रहे दिल्ली के नेता

दिल्ली के भाजपा नेताओं के चुनावी व संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में भी दायित्व दिया गया था, जिसमें वे सफल रहे हैं। दिल्ली के कई नेता अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी।
मनोज तिवारी पहुंचे थे 78 विधानसभा क्षेत्र

छठ के बाद यहां से कई नेताओं को वहां भेजा गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पटना साहिब, दानापुर, अरवल, गया, शेरघाटी, पूर्णिया सहित 18 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया और अधिकांश चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं, मनोज तिवारी ने 78 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। इनमें से अधिकांश विजेता रहे हैं।
दिल्ली के कई नेताओं की रही भागेदारी

पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मुंगेर, बाढ़, लखीसराय, मोकामा तो दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पटना साहिब व इसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने के साथ ही चुनाव प्रबंधन का दायित्व निभाया।

सांसद कमलजीत सहरावत ने नालंदा और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने किशनगंज व पूर्णिया जिला में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई।

विधायक अजय महावर व अभय वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, एनडीएमसी उपाध्यक्ष राजीव बब्बर सहित कई अन्य नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्त करने में अपना योगदान दिया।
राजधानी में रहते हुए चलाया अभियान

दिल्ली में रहकर भी कई नेता विशेषकर पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए थे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिल्ली में रहने वाले लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्हें बिहार जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।


\“दिल्ली और बिहार आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों ने विकास का रास्ता चुना है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।\“

-रेखा गुप्ता (दिल्ली की मुख्यमंत्री)


यह भी पढ़ें- आतंकी उमर के संपर्क में रहने वाले तीन डॉक्टरों को जांच टीम ने उठाया, दिल्ली विस्फोट केस में नूंह से चार हिरासत में
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142066

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com