search

Bihar Election Result 2025: मोकामा में वीणा देवी को पीछे छोड़ अनंत सिंह की जीत, आवास में भव्य जश्न और भोज का वीडियो वायरल

deltin33 2025-11-14 23:47:30 views 928
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा विधानसभा सीट की दौड़ बेहद रोमांचक और चर्चित रही। इस सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी आरजेडी की वीणा देवी को कड़ी टक्कर दी। कुल 26 राउंड की गिनती के बाद अनंत सिंह को 91,416 वोट मिले, जबकि वीणा देवी 63,210 वोटों पर ही सिमट गईं। इस तरह अनंत सिंह ने 28,206 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मोकामा सीट पर दो बाहुबलियों के बीच मुकाबला होने के कारण यह चुनाव पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना रहा। जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने अपनी मजबूत पकड़ और राजनीतिक अनुभव के दम पर जीत का परचम लहराया।



उनके समर्थक और शुभचिंतक पटना स्थित आवास और पार्टी ऑफिस में उनके जीत के जश्न में शामिल होकर उत्सव का माहौल बना रहे हैं। यह जीत अनंत सिंह की राजनीतिक साख और मोकामा में उनकी लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।



जेल में रहते हुए भी तैयारी जारी




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bjp-grand-performance-in-bihar-assembly-election-2025-after-setback-in-the-2024-lok-sabha-elections-article-2284062.html]लोकसभा चुनाव 2024 में लगा था झटका… हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में BJP की बड़ी जीत,
अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/nitish-kumar-will-take-oath-as-cm-10th-time-know-the-longest-serving-cm-record-in-bihar-article-2284073.html]नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, जानिए सबसे लंबे समय तक सीएम बनने का रिकॉर्ड किसके नाम
अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-election-2025-celebrations-break-out-at-jdu-and-bjp-headquarters-in-patna-nda-crosses-majority-photo-gallery-2283995.html]Bihar Assembly Election 2025: NDA की बंपर जीत के बीच JDU के दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल, जमकर नाच रहे सर्मथक
अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 6:39 PM

दुलारचंद हत्याकांड के चलते अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उनकी जीत का जश्न पहले से ही पटना स्थित उनके आवास और पार्टी ऑफिस में शुरू हो गया। उनके समर्थक और शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर और आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह सजाया गया है, भोज का आयोजन किया गया और लोग लगातार आ रहे हैं।



#BiharElectionResults2025 : मोकामा में अनंत सिंह 11 हजार वोटों से आगे. जदयू नेता अनंत सिंह की पत्नी के पटना वाले आवास पर जीत का जश्न शुरु. बाहुबली नेता भले ही दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं.#BiharElections2025 #BiharElectionResults #ElectionUpdatespic.twitter.com/22v2r2hLqd — Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) November 14, 2025




पटना आवास में भव्य जश्न



अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पटना वाले आवास में जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया गया। समर्थकों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया और खुशी का माहौल बनाया। घर के हर कोने को सजाया गया और भोज का विशेष इंतजाम किया गया। ये दृश्य दिखाता है कि जेडीयू समर्थक अनंत सिंह की जीत को लेकर कितने उत्साहित हैं।



बाहुबली नेताओं के बीच कांटे की टक्कर



मोकामा सीट पर अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प माना गया। अनंत सिंह ने पांच बार मोकामा से जीत हासिल की है, 2005 से लगातार सफलता का सिलसिला जारी है। 2022 में जेल में रहने के दौरान उनकी पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीता था। इस बार अनंत सिंह ने खुद मैदान में उतरकर बड़े अंतर से जीत हासिल की।



जनता और समर्थकों का उत्साह



भव्य जश्न और ढोल-नगाड़ों के बीच समर्थक अनंत सिंह की जीत का उत्साह मना रहे हैं। यह न सिर्फ पार्टी के लिए, बल्कि मोकामा की जनता के लिए भी खुशी का अवसर है। जीत का जश्न और जनता की भागीदारी इस चुनावी कहानी को और रोचक बनाती है।



Bihar Chunav Result 2025: \“यह सुशासन की जीत है\“; बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4110K

Credits

administrator

Credits
419952

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com